फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two real brothers sentenced to 12 years in prison each for attacking a police party.

Sambhal News: पुलिस पार्टी पर हमला करने में दो सगे भाइयों को 12-12 साल की कैद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Two real brothers sentenced to 12 years in prison each for attacking a police party.
चंदौसी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर जानलेवा हमला करने में हत्या के वांछित अपराधी दो सगे भाइयों को अदालत ने 12-12 वर्ष के कारावास और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


करीब पांच वर्ष पूर्व एक अगस्त 2021 को संभल कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी बाइपास पर इंस्पेक्टर विकास कुमार पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। सामने से आ रही एक बाइक पर सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया तो वह बाइक छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो इनमें से एक ने तमंचे से पुलिस पर गोली चला दी। यह गोली सिपाही लोकेंद्र के हाथ में लगी।
विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश की तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा और कारतूसों के साथ ही एक चाकू भी बरामद हुआ। इनसे बरामद बाइक के बारे में जानकारी की गई तो पता लगा कि वह भी चोरी की है, जिसे पाकबड़ा थाना क्षेत्र से चोरी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए घायल बदमाश ने अपना नाम संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमन सराय निवासी सलमान बताया और मौके से फरार हुआ उसका सगा भाई सलीम उर्फ पुतला था। यह दोनों 30 जुलाई 2021 को संभल में हुई एक व्यक्ति की हत्या में वांछित थे।


इंस्पेक्टर विकास कुमार की ओर से मुठभेड़ में पकड़े गए सलमान व उसके भाई सलीम उर्फ पुतला के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला करने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अवधेश कुमार सिंह की अदालत ने सलीम व सलमान को सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed