सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Man sentenced to seven years' imprisonment for stealing and selling bike

Sambhal News: बाइक चोरी कर बेचने के मामले में दोषी को सात वर्ष की कैद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Man sentenced to seven years' imprisonment for stealing and selling bike
विज्ञापन
चंदौसी। न्यायालय ने बाइक चोरी कर बेचने के मामले में एक दोषी को सात वर्ष दो माह के कठोर कारावास और 4000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
Trending Videos

थाना गुन्नौर में तत्कालीन एचसीपी विजेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि नौ जनवरी 2017 को चेकिंग के दौरान गांव लहरा नगला श्याम से एक व्यक्ति को बाइक के साथ पकड़ा था। जबकि उसका साथी भाग गया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम फूल सिंह निवासी गांव रिजवाना थाना गुन्नौर का होना बताया।
तलाशी में 312 बोर की पौनिया व दो जिंदा कारतूस बरामद किए। बरामद बाइक को अपने भागे हुए साथी नेमपाल द्वारा गाजियाबाद से चोरी किए जाने की बात स्वीकार की। इतना ही नहीं एक बाइक और कंप्यूटर व उसके उपकरण भी चोरी किए जाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने फूल सिंह के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरती फौजदार के न्यायालय में हुई। न्यायालय ने फूल सिंह को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। जेल में बिताई गई अवधि सजा में समायोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed