सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Over 100 Wedding Guests and Hosts Fall Ill After Eating Wedding Sweets

UP: शादी की मिठाई खाने से 100 से ज्यादा बराती और घराती बीमार, लौकी की लॉज फिर बनी सेहत की दुश्मन

संवाद न्यूज एजेंसी, रजपुरा (संभल)। Published by: विकास कुमार Updated Mon, 27 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
सार

सूचना पर खाद्य विभाग की टीम भी गांव पहुंच गई। टीम ने बीमार लोगों से बात कर जानने का प्रयास किया कि शादी में खाने के लिए जो डिश बनी थी, उनमें से क्या-क्या खाया था। अधिकतर बीमार लोगों ने लौकी की लौज खाना बताया। 

Over 100 Wedding Guests and Hosts Fall Ill After Eating Wedding Sweets
शादी में मिठाई खाने से 100 से अधिक बीमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के संभल स्थित रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर में एक शादी समारोह में बनी मिठाई खाने से 100 से अधिक लोग बीमार हो गए। उल्टी-दस्त होने पर इलाज के लिए निजी अस्पतालों में जाना पड़ा। एक साथ इतने लोगों की तबीयत खराब होने से गांव में अफरातफरी मच गई। इस मिठाई का शिकार बराती और घराती हुए हैं। कुछ लोग बीमार होने पर अपने घरों के लिए चले गए और गांव के लोगों को इधर-उधर उपचार कराया गया।

Trending Videos

गांव में आई थी वीरपाल की बेटी की बरात
रविवार की रात गांव मोलनपुर डांडा के मजरा धर्मपुर में वीरपाल की बेटी की बरात आई थी। दावत में मिठाई के लिए लौकी की लौज और रसगुल्ले का इंतजाम किया गया था। इसके खाने के बाद रात एक बजे के बाद लोगों की हालत बिगड़ने लगी। अचानक पेट दर्द, उल्टी-दस्त होने शुरू हो गए। सुबह तक गांव के ही करीब 50 लोग बीमार पड़ गए। अधिकतर लोगों ने गवां और आसपास के निजी चिकित्सकों से उपचार कराया। अन्य लोग अपने घरों के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

100 से ज्यादा बीमार
गांव सिंघौला दौलतसिंह से बरात में शामिल हुए लोगों में करीब 30 लोग बीमार हुए हैं। अन्य रिश्तेदार भी खाना खा कर निकल गए जो अपने घर पहुंच कर बीमार पड़ गए। ग्रामीणों ने बताया कि 100 से ज्यादा लोग बीमार हुए हैं।

बरातियों समेत शामिल हुए थे 700 लोग
वीरपाल ने बताया बेटी के शादी में गांव, रिश्तेदार और बरातियों समेत करीब 700 लोग शामिल हुए थे। मिठाई और खाना सब घर पर ही तैयार किया गया था। मावा और मसाले गवां कस्बे की दुकानों से खरीदकर लाए थे, इससे रसगुल्ले और लौकी की लौज भी बनी थी। गांव निवासी छोटी ने बताया रात को 12 बजे शादी में बना खाना और मिठाई खाई थी और दो बजे उल्टी शुरू हो गई बाद में दस्त भी हो गए। गवां के निजी अस्पताल ले में इलाज करा कर लौटे हैं।

गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम
नीलम ने बताया लॉज खाते ही उल्टी से महसूस होने लगी रात में हालात बिगड़ने पर परिजन गवां के निजी अस्पताल ले गए। यहां ड्रिप चढ़ाई गई। हालात में सुधार के बाद घर लौट आए हैं। सोमवार की शाम पांच बजे तक गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंच सकी थी।

खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची
सूचना पर खाद्य विभाग की टीम भी गांव पहुंच गई। टीम ने बीमार लोगों से बात कर जानने का प्रयास किया कि शादी में खाने के लिए जो डिश बनी थी, उनमें से क्या-क्या खाया था। अधिकतर बीमार लोगों ने लौज खाना बताया। टीम ने बाद में रसगुल्ले और लौकी की लौज का सैंपल लिया है।

खाद्य अधिकारी क्या बोले
शादी में बना खाना खाने से लोगों से बीमार होने की सूचना पर गांव आए थे। जिस खाद्य सामग्री से बीमार होने का अंदेशा है, उनके सैंपल लिए हैं। बीमार लोगों से बातचीत में प्रतीत हो रहा है। लौकी की लौज खाने से लोग बीमार हुए हैं। -राहुल सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed