राम मंदिर को लेकर बोले सपा सांसद: ताकत के बल पर मस्जिद तोड़कर बना दिया मंदिर, हम नहीं जाएंगे अयोध्या
बर्क ने कहा जहां मस्जिद बनी थी उसको ताकत के बल पर तोड़ा गया और अब मंदिर बना दिया। न्यायालय का निर्णय हमारी उम्मीद के खिलाफ आया। हम दुआ करते हैं कि हमारी बाबरी मस्जिद हमें मिल जाए।
विस्तार
सदियों से बनी मस्जिद तोड़कर मंदिर बनाया है। यह सब ताकत के बल पर किया है। यह इंसानियत के खिलाफ है। ऐसा दुनिया में कहीं नहीं हुआ। यह बयान संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने दिया है।
सांसद ने मंगलवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए एक सवाल पर कहा कि वह अयोध्या क्यों जाएंगे। हमारी मस्जिद तोड़कर मंदिर बनाया है। ऐसा दुनिया में कहीं नहीं हुआ। हिंदुस्तान और दुनिया के सभी देशों में अलग-अलग धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं पर इंसानियत के खिलाफ कहीं कदम नहीं उठा।
बर्क ने कहा जहां मस्जिद बनी थी उसको ताकत के बल पर तोड़ा गया और अब मंदिर बना दिया। न्यायालय का निर्णय हमारी उम्मीद के खिलाफ आया। हम दुआ करते हैं कि हमारी बाबरी मस्जिद हमें मिल जाए। सपा सांसद के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।