सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The young man hanged himself with the help of a rope and committed suicide.

Sambhal News: रस्सी के सहारे युवक ने लटककर जान दे दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The young man hanged himself with the help of a rope and committed suicide.
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात 7:30 बजे अपने ही भाइयों से संपत्ति के विवाद में रस्सी के सहारे लटककर जान दे दी। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
Trending Videos

एक गांव निवासी महिला ने बताया कि छह वर्ष पहले 22 वर्षीय बेटे की पत्नी की मौत हो गई थी। इस मामले में समझौता हुआ था। बताया कि भाइयों ने इसमें रुपये दिए थे। जिसके बाद युवक के हिस्से में आई जमीन को वह जोत रहे थे। इसके बाद युवक की शादी हो गई। जिससे एक बेटा और एक बेटी है। अब जमीन को छोड़ने को कहा तो कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद बड़े भाई के घर में रस्सी के सहारे लटक कर जान दे दी। पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक मजदूर अपने पीछे एक बेटी और एक बेटे को छोड़ गया है। थाना प्रभारी उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि ऐसी कोई घटना उनके संज्ञान में नही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed