सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Upset by her mother's scolding, the teenager hanged herself to death.

Sambhal News: मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने फंदे से लटककर जान दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Upset by her mother's scolding, the teenager hanged herself to death.
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के अतरासी गांव में सोमवार सुबह 11:30 बजे मां की डांट के बाद 16 वर्षीय किशोरी ने घर के ही कमरे में रस्सी के सहारे लटककर जान दे दी। बेटी का शव लटका देख मां ने भी जान देने की कोशिश की। परिजनों ने युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
Trending Videos

एक गांव के निवासी मृतक के पिता ने बताया कि सोमवार की सुबह 9:30 बजे घर से खाना खाने के बाद दुकान पर चला आया था। करीब 11:30 बजे ग्रामीणों के द्वारा बेटी की हालत खराब होने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो बेटी का शव घर के आंगन में रखा हुआ था और पत्नी का रो रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों से मामले की जानकारी की गई थी तो बताया कि घर पर ऐसी कोई बात नहीं थी। बेटी ने फंदे से लटककर अपनी जान क्यों दी, इसकी कोई जानकारी नहीं है। जिस समय घटना हुई उसे समय परिजन भी घर के आसपास में ही थे। पुलिस को बिना सूचना दिए ही गांव के ही श्मशान घाट में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाल संत कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह की घटना संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed