बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two tractor-trolleys caught in illegal mining, drivers fled

Sambhal News: अवैध खनन में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ीं, चालक भाग गए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Two tractor-trolleys caught in illegal mining, drivers fled
विज्ञापन
बबराला। थाना क्षेत्र के गांव मीरमपुर के जंगल में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। तहसीलदार रविंद्र विक्रम और लेखपाल राहुल यादव की टीम ने अवैध रूप से खनन करने में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से पकड़ लिया। हालांकि दोनों के चालक भाग गए।
Trending Videos




काफी समय से खनन माफिया अवैध खनन कर नगर के प्लाटों में भराव डालने का काम कर रहे हैं। शिकायतें प्रशासन को लगातार मिल रहीं थीं। तहसीलदार के नेतृत्व में बुधवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। छापे के दौरान अफरा-तफरी मच गई और कई चालक वाहन लेकर भाग निकले लेकिन टीम ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ लीं। दोनों वाहनों को बबराला थाने में लाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। तहसीलदार रविंद्र विक्रम ने बताया कि मामले में रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है, आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed