फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accusation of abducting a teenage girl; FIR registered.

Sant Kabir Nagar News: किशोरी को ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 31 Jul 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 31 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Accusation of abducting a teenage girl; FIR registered.
धनघटा। धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी 17 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता के अनुसार, उनकी 17 वर्षीय बेटी अपनी मामा-मामी के साथ 28 जुलाई को मलौली अस्पताल दवा लेने गई थी। आरोप है कि पहले से अस्पताल परिसर में मौजूद धनंजय उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। परिजन जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी किशोरी को लेकर फरार हो चुका था। पीड़िता का आरोप है कि जब वह आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंची तो वहां मौजूद उसकी मां आशा देवी समेत अन्य परिजनों ने गाली-गलौज की और लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। एसओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर पर धनघटा पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed