{"_id":"69a4976932c4798e980cca4c","slug":"all-five-accused-in-bhadanh-firing-case-arrested-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-146857-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भदांह में फायरिंग के सभी पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भदांह में फायरिंग के सभी पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस टीम ने क्षेत्र के भदांह गांव के पास फायरिंग के मामले में सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल फोन, तीन अवैध पिस्टल, छह कारतूस 12 बोर, दो कारतूस 315 बोर, एक बाइक, एक चाकू, एक तमंचा व कुल 950 रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई पूरी करके जेल भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के भदांह में तीन दिन पूर्व हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने वारदात में संलिप्त सभी आरोपियों को दबोच लिया है। वारदात के बाद एसपी संदीप कुमार मीना की तरफ से एसओजी प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे की अगुवाई में पुलिस टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था।
पुलिस टीम ने रविवार को क्षेत्र के बालूशासन पुल के पास से आरोपी कृष्णा यादव व प्रेमप्रकाश सिंह निवासी ओनिया, हरिओम पासवान निवासी राउतपार, विपिन भारती उर्फ कट्टा निवासी अयचाकाट थाना कोतवाली खलीलाबाद और शेषनाथ तिवारी निवासी सोनखर थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 28 फरवरी को प्रियांशु दूबे निवासी अरईल थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती ने थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थनापत्र देकर पुलिस को जानकारी दी कि 27 फरवरी को समय लगभग दोपहर 1:00 बजे जब वह अपने घर के लड़के को परीक्षा दिलाने के लिए जगदीश प्रसाद उपाध्याय इंटर काॅलेज भदांह स्कूल पर गए थे। भदांह चौराहे पर उपरोक्त पांचों एक साथ राॅड डंडा लेकर मोटरसाइकिल से आए और उनको गालियां देते हुए जान से मारने की नियत से कृष्णा यादव ने फायर कर दिया। वह किसी तरह बच गए।
उक्त प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पांच आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट के धारा की बढ़ोतरी की गई। आरोपी प्रेमप्रकाश, विपिन भारती उर्फ कट्टा एवं सूरज तिवारी का पुराना आपराधिक इतिहास है।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि समाज में अपनी प्रतिष्ठा कायम रखने के लिए इस तरीके का कार्य करते हैं। सभी के खिलाफ लिखा पढ़ी की कार्रवाई पूरी करके जेल भिजवा दिया गया है।
Trending Videos