सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Preparations for uninterrupted power supply on Holi, consumers will get relief

Sant Kabir Nagar News: होली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Preparations for uninterrupted power supply on Holi, consumers will get relief
विज्ञापन
संतकबीरनगर। होली के लिए विद्युत निगम तैयारियों में जुट गया है। एक तरफ जहां दो से चार मार्च तक जिला कटौती मुक्त रहेगा, वहीं लोकल फाल्ट की समस्या दूर करने के लिए ढीले तार ठीक कराने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। इससे लोगों को होली में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos


होली के त्योहार पर विद्युत उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए शासन ने दो मार्च से चार मार्च तक निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। इसके चलते इस दौरान बिजली के तार व पोल बदलने पर रोक रहेगी। इस बीच विद्युत निगम ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। बिजली कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां कहीं पर भी लोकल फाल्ट की समस्या आए उसे तत्काल ठीक करा दिया जाएगा। ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके साथ ही जहां पर पेड़ की डालियों के चलते फाल्ट की समस्या उत्पन्न होने की संभावना है वहां पर पेड़ की डालियों को काटा जा रहा है। ताकि इसके कारण बिजली आपूर्ति में बाधा खड़ी न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से बने रहने से पानी की आपूर्ति में भी होने वाली समस्या दूर होने की संभावना है। विद्युत उपभोक्ता सत्येंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार आदि ने कहा कि होली पर्व पर बिजली की जरूरत बढ़ जाती है। ऐसे में कटौती मुक्त करने से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। 0000000000000000000
होली पर्व पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए तैयारी कर ली गई है। कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि लोकल फाल्ट की समस्या आने पर तत्काल ठीक कराया जाए। इसके साथ ही ढीले तारों को कसने का कार्य कराया जा रहा है। इससे लोगों काफी सहूलियत मिलेगी।
-राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed