सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR against six people including four named in case of assault

Sant Kabir Nagar News: मारपीट के मामले में चार नामजद समेत छह पर प्राथमिकी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
FIR against six people including four named in case of assault
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के ढोढया गांव में पास दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने पर चार नामजद समेत छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos

एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित सलीम खान ने बताया कि उनके भाई खुर्शीद 28 फरवरी को रात में लगभग 9:00 बजे गांव की मस्जिद से नमाज पढ़कर घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में सड़क पर छह लड़के शराब के नशे में उत्पात मचाते हुए गालियां दे रहे थे। भाई ने उन्हें मनाकर अपने घर जाने के लिए कहा। जिस पर युवकों ने उन्हें गालियां देते हुए काफी मारापीटा। वह गिरकर बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने भाई को उपचार के लिए सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर रवि निषाद व आदर्श निवासी अहिरौली, शिवा पासवान निवासी नौदरी थाना मेंहदावल, कृष्णा निषाद निवासी बौरब्यास थाना धर्मसिंहवा एवं उनके दो मित्र अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed