{"_id":"69a491432047874d3d0d57ee","slug":"shrimad-bhagwat-katha-is-a-unique-stream-of-knowledge-devotion-and-renunciation-khalilabad-news-c-209-1-kld1017-146864-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ज्ञान भक्ति वैराग्य की अनुपम धारा है श्रीमद्भागवत कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ज्ञान भक्ति वैराग्य की अनुपम धारा है श्रीमद्भागवत कथा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। पौली के भरदौलिया (गोविंद गंज) स्थित श्रीश्री 108 ठाकुर जी महराज ठाकुरद्वारा परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में अवध धाम से पधारे संत सतेंद्र दास वेदांती ने श्रोताओं को संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के महात्म का रसपान कराया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत ऐसी कथा है। जिसमें ज्ञान भक्ति वैराग्य की अनुपम धारा बहती है, जिसमें गोता लगाने वाला प्राणी अपने जीवन को धन्य बनाता है।
उन्हाेंने कहा कि यह कथा संसार में रहने वाले जीवों को जीने का मर्म सिखाती है। जब ऋषि कुमार द्वारा राजा परीक्षित को सात दिन में तक्षक डसने से मरने का श्राप दिया गया तो शुक देवजी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा सुनाई, जो हमेशा प्रभु का सदैव स्मरण करता हैं। उसी पर भगवान का कृपा बरसती है। कथा व्यास जी ने भीष्म स्तुति, परीक्षित का जन्म, पांडव स्वर्गारोहण, शुकदेव जी से परीक्षित का प्रश्न सहित तमाम प्रसंगों की कथा श्रोताओं को सुनाई।
इस मौके पर विधायक गणेश चंद चौहान, कृपाशंकर पांडेय, राममिलन यादव, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, भुवनेश्वर मणि त्रिपाठी, बब्लू जायसवाल, विरेंद्र यादव, विनोद पांडेय, प्रेमचंद पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
Trending Videos