{"_id":"69a490e66598548e3f05aecf","slug":"teachers-salaries-could-not-be-paid-before-holi-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-146869-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: होली से पूर्व नहीं हो पाया शिक्षकों के वेतन का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: होली से पूर्व नहीं हो पाया शिक्षकों के वेतन का भुगतान
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी आरोप लगाया कि कोषागार के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद होली से पूर्व शिक्षक-शिक्षणत्तेर कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। इसको लेकर शिक्षक से क्षेत्र कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने कोषागार में माध्यमिक शिक्षा के पटल परिवर्तन की मांग की है। उन्होंने कहा कि सोमवार को कोषागार खोलकर शिक्षकों के वेतन का भुगतान किया जाए।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा, शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने भी होली से पूर्व अर्थात 28 फरवरी को वेतन भुगतान करने का निर्देश जारी किया है, किंतु कोषागार की लापरवाही के कारण वेतन भुगतान नहीं हो पाया है।
महानिदेशक ने अपने निर्देश में कहा कि एक मार्च को सामान्य अवकाश तथा दो मार्च को होलिका दहन के त्योहार का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण समस्त राज्य कर्मचारियों व सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओ, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों, शहरी स्थानीय निकायों तथा उत्तर प्रदेश के कोषागारों से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरो, पारिवारिक पेंशनरों को माह फरवरी का वेतन एवं पेंशन का भुगतान 28 फरवरी को किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है।
जिला विद्यालय शिक्षक हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि सभी 34 माध्यमिक विद्यालयों का वेतन बिल कोषागार भेज दिया गया है। कोषागार तकनीकी खामियों के कारण वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है।
Trending Videos