{"_id":"6a6ce75112356a82a90bc63d","slug":"asp-inspected-the-security-arrangements-of-the-records-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154745-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एएसपी ने अभिलेखों की सुरक्षा-व्यवस्था परखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एएसपी ने अभिलेखों की सुरक्षा-व्यवस्था परखी
Fri, 31 Jul 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। महुली थाने का एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को रात में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों और पुलिस कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा करते हुए लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
एएसपी ने अपराध रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, पिंक बूथ, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार तथा सीसीटीएनएस कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अभिलेख अद्यतन रखें और लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, मेस और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अनुशासन का पालन करने तथा फरियादियों और आमजन के साथ शालीन एवं विनम्र व्यवहार करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने पिंक बूथ और महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। इसके अलावा बीट पुलिसिंग को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाना स्टाफ से पारदर्शिता, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडेय सहित थाना के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।