{"_id":"6a6ce569f61fc284d40c46bc","slug":"body-of-married-woman-found-hanging-from-a-noose-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154768-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
Fri, 31 Jul 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के मेहावर गांव में शुक्रवार की दोपहर एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। इससे सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, मेहावर गांव निवासी पन्नेलाल यादव ने शुक्रवार को करीब 12 बजे पुलिस को सूचना दी कि उनकी पत्नी रीमा यादव (28) ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट की टीम को भी बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए।
पुलिस ने बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। इसी दौरान मृतका के पिता राम शंकर यादव निवासी सई बुजुर्ग, थाना बखिरा तथा अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि रीमा की शादी जून 2018 में पन्नेलाल यादव के साथ हुई थी। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं। बड़ी बेटी छह वर्ष और बेटा चार वर्ष का है। मां की असमय मौत से दोनों बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया है, जिससे परिवार में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों के बीच आत्महत्या की चर्चा है, लेकिन पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हर पहलू की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।