फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Circulated an obscene video of a young woman.

Sant Kabir Nagar News: युवती का अश्लील वीडियो वायरल किया

Fri, 31 Jul 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 31 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Circulated an obscene video of a young woman.
संतकबीरनगर। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद शादी का दबाव बनाने और अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। एसपी के आदेश पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले के बांसी क्षेत्र की रहने वाली युवती ने शिकायत में जानकारी दिया कि उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से खलीलाबाद क्षेत्र के ठोका गांव निवासी युवक सोहित से हुई थी। बातचीत के दौरान युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा और दोनों की मुलाकात भी हुई। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसकी सहमति के बिना फोटो लेकर एडिटिंग के जरिए अश्लील वीडियो तैयार कर लिया। इसके बाद वीडियो भेजकर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। आरोप है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस मामले प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed