फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dispose of pending cases expeditiously.

Sant Kabir Nagar News: लंबित मामलों का जल्द करें निस्तारण

Fri, 31 Jul 2026 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Dispose of pending cases expeditiously.
संतकबीरनगर। जिले में लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को धनघटा सीओ अभयनाथ मिश्रा तथा मेंहदावल सीओ सर्वदवन सिंह ने सर्किल में अलग-अलग अर्दली रूम आयोजित कर पुलिस कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने लंबित विवेचनाओं को बिना कारण लंबित रखने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विवेचकों को चेतावनी दी और कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

थाना महुली में अर्दली रूम आयोजित कर सीओ ने लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण, महिला एवं बाल अपराधों में त्वरित कार्रवाई, आईजीआरएस प्रकरणों का प्रभावी निस्तारण, ई-समन और वारंट की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा आगामी त्योहारों और आयोजनों को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नियमित वाहन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी, रात्रि गश्त बढ़ाने और बीट पुलिसिंग को मजबूत करने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह ने थाना बखिरा में सर्किल मेंहदावल के थाना मेंहदावल, बखिरा, बेलहरकला और धर्मसिंहवा के थाना प्रभारियों तथा विवेचकों का अर्दली रूम देखा।
इस दौरान अधिक समय से लंबित विवेचनाओं की विस्तार से समीक्षा की और बिना कारण मामलों को लंबित रखने पर नाराजगी जताई। विवेचकों को चेतावनी देते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना पूरी करने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारियों से भी कहा गया कि वे अधीनस्थ विवेचकों के कार्यों की नियमित समीक्षा करें।

बैठक में प्रीवेंटिव कार्रवाई, ई-समन, ई-साक्ष्य, एसआईडी क्रिएशन, आई-रेड, फार्म-54, साइबर अपराधों में कार्रवाई की गति बढ़ाने, रात्रि गश्त, वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी, अनवर्कआउट मामलों के अनावरण, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी तथा यक्ष एप पर अपराधियों के सत्यापन की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने, अनुशासन बनाए रखने तथा आमजन के साथ सौम्य और निष्पक्ष व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed