{"_id":"6a6ce96e630dd6e8dd09996f","slug":"inspected-demonstration-plots-for-direct-seeding-and-transplanting-of-paddy-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-154789-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धान की सीधी बुआई और रोपाई प्रदर्शन प्लाटों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धान की सीधी बुआई और रोपाई प्रदर्शन प्लाटों का किया निरीक्षण
Fri, 31 Jul 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। कृषि विभाग एवं प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेशन यूनिट, यूपी एग्रीस परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में धान की सीधी बुआई और रोपाई के प्रदर्शन प्लाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य किसानों की ओर से अपनाई जा रही आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों का मूल्यांकन करना तथा अन्य किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रेरित करना था।
निरीक्षण के क्रम में विकास खंड सांथा के ग्राम फुलवरिया में प्रगतिशील किसान हरिराम चौधरी एवं मुजाहिद द्वारा लगाए गए धान की रोपाई के प्रदर्शन प्लाटों का अवलोकन किया गया। इसके उपरांत विकास खंड बघौली के ग्राम काटा मानसिंह में किसान मनोज चौधरी एवं अमरजीत चौधरी द्वारा स्थापित धान की सीधी बुआई (डीएसआर) के प्रदर्शन प्लाटों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर डॉ. इन्द्रपाल सिंह, डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर, यूपी एग्रीस परियोजना, अमित रस्तोगी, सीनियर डिप्टी मैनेजर (एग्रीकल्चर), राजू कुमार, जूनियर रिसर्च टेक्नीशियन (आईआरआरआई), जय प्रकाश चौधरी आदि उपस्थित रहे। संवाद