{"_id":"6a6ce7ba475efbe9b203b369","slug":"strict-instructions-issued-to-dj-operators-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154783-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डीजे संचालकों को दी सख्त हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डीजे संचालकों को दी सख्त हिदायत
Fri, 31 Jul 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद में पवित्र सावन मास की कांवड़ यात्रा और आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न करने के लिए शुक्रवार को शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में धर्मगुरुओं, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, शांति समिति के सदस्यों और डीजे संचालकों के साथ पुलिस अधिकारियों ने संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था और शासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों की सूचना स्थानीय पुलिस को देने की अपील की।
डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि ध्वनि का स्तर शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखा जाए। संवाद