फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The Superintendent of Police ran alongside the personnel and boosted their morale.

Sant Kabir Nagar News: साथ दाैड़े पुलिस अधीक्षक जवानों का बढ़ाया हौसला

Fri, 31 Jul 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 31 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
The Superintendent of Police ran alongside the personnel and boosted their morale.
संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित साप्ताहिक परेड का एसपी संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, फिटनेस और बेहतर पुलिसिंग का संदेश दिया। उन्होंने जवानों के साथ दौड़ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया और व्यायाम को ड्यूटी का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह रिजर्व पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड में आयोजित परेड की सलामी लेने के बाद एसपी ने अधिकारी एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, वर्दी, अनुशासन, ड्रिल और शारीरिक दक्षता का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी निर्धारित मानकों के अनुरूप साफ-सुथरी वर्दी पहनें, अनुशासित कार्यशैली अपनाएं तथा आमजन के साथ विनम्र और संवेदनशील व्यवहार करें। उनका कहना था कि अनुशासन, शारीरिक दक्षता और उत्कृष्ट व्यवहार ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान है और इससे जनता का भरोसा मजबूत होता है।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद एसपी ने स्वयं पुलिसकर्मियों के साथ दौड़ लगाई। इसके बाद टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया और समन्वय, एकरूपता तथा अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर हर समय ड्यूटी के लिए तैयार रहने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइंस परिसर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मेस, गणना कार्यालय, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, यातायात कार्यालय और आर्मी बैरक सहित विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed