सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A report was filed against 18 people for fighting between two parties.

Shahjahanpur News: दो पक्षों में मारपीट में 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
A report was filed against 18 people for fighting between two parties.
विज्ञापन
रोजा। सात दिन पूर्व जमुही गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Trending Videos

राहुल मिश्रा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 23 फरवरी की शाम करीब सात बजे उनके पिता खेत पर वरसीम में पानी लगा रहे थे। आरोप है कि उसी समय गांव के रौनक, विनीत और रामू ने पानी बंद कर दिया। विरोध करने पर उनके पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। बीच-बचाव के दौरान विपक्षियों ने अपने परिवार के कल्लू, रमेश, जगवीर, कुलदीप और अनूप के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। उनके सिर पर गंभीर चोट आई।
दूसरे पक्ष के रामू ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह खेत में आलू खोद रहा था। इस बीच आए राहुल मिश्रा ने पानी बंद करने की बात कहते हुए गालियां दीं। किसी तरह भाग कर घर गए। पीछे से आए राहुल, मोहित, देव व रामकुमार ने आकर मारपीट की। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed