सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   husband slits his wifes throat and pours acid mixed with gulal on her lover

पति का खौफनाक इंतकाम: प्रेमी पर गुलाल के साथ डाला तेजाब, पत्नी का रेत डाला गला; चेहरा पर मुखौटा लगाकर आया था

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: विकास कुमार Updated Thu, 05 Mar 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
सार

ब्रजदीप ने बताया कि मनमोहन मुखौटा लगाकर आया था। दरवाजा खटकाने पर वह खोलने आया। जैसे ही उसने गेट खोला। तभी मोहन अचानक धक्का देते हुए घर में घुस आया। उसने पहले गुलाल फेंका, फिर जेब से तेजाब की बोतल निकालकर हमला कर दिया। मनमोहन पूरी तैयारी के साथ आया था। तेजाब से बचने के लिए उसने हाथ में ग्लब्स पहन रखे थे।
 

husband slits his wifes throat and pours acid mixed with gulal on her lover
पति ने की पत्नी की हत्या और प्रेमी पर तेजाब से हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के शाहजहांपुर स्थित चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज में बालाजी नगर कॉलोनी में होली पर पति ने पत्नी का खून बहा दिया। सहमति संबंध से प्रेमी के साथ रहने वाली 31 वर्षीय आरती की उसके पति मनमोहन पांडेय (40) ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी पति मुखौटा लगाकर पहुंचा और गेट खोलते ही महिला के प्रेमी पर गुलाल के साथ ही तेजाब फेंक दिया, फिर पत्नी पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

Trending Videos

10 साल पहले हुई थी मनमोहन और आरती की शादी
रोजा की न्यू चर्च कॉलोनी निवासी संजीव कुमार ने चौक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि छोटी बहन आरती की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेती नई बस्ती निवासी मनमोहन पांडेय उर्फ सोनू के साथ की गई थी। पति से मनमुटाव के चलते आरती वर्तमान में चौक कोतवाली के मोहल्ला बालाजी नगर में किराये के मकान में अपने मित्र ब्रजदीप (35) निवासी बृजबिहार कॉलोनी के साथ रहती थी। होली पर सुबह करीब छह बजे बहनोई मनमोहन पांडेय बहन के घर पर आया और दरवाजा खुलवाया। आरती व ब्रजदीप को देखते ही बहनोई दोनों को गालियां देने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाकू से काटा आरती का गला
विरोध करने पर मनमोहन ने ब्रजदीप के चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ (तेजाब) फेंक दिया। ब्रजदीप डर कर भागा तो उसके पीछे मनमोहन भी दौड़ा। इस दौरान बहन आरती ने पति के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया। तभी मनमोहन ने चाकू से आरती पर वार किया। आरती की मौत हो गई।

मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस हिरासत में मृतका के आरोपी पति का उपचार चल रहा है। - राजेश द्विवेदी, एसपी

ब्रजदीप से शादी की बात अखरी...पत्नी को मौत के घाट उतारा
पति से अलग होने के बाद आरती की दोस्ती ब्रजदीप से हो गई। दोनों साथ रहने के साथ ही शादी भी करना चाहते थे। यह बात मनमोहन पांडेय को अखर रही थी। उसने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी, जबकि बृजदीप के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया।

आरती ने दे रखी थी तलाक की अर्जी
आरती व मनमोहन की सात साल की बेटी भी है, जो अपनी मां के साथ रहती है। अनबन होने के बाद पति-पत्नी अलग हो गए थे। आरती ने तलाक के लिए न्यायालय में अर्जी भी दी थी। जहां से छह महीने का समय मिला था। आरती ब्रजदीप के अधीन डाटा फीडिंग कार्य करती थी। इस बीच ब्रजदीप व आरती ने शादी करने का मन बना लिया।

मनमोहन को अखर रही थी आरती की दूसरी शादी की बात
दोनों सहमति संबंध में रहते थे। बृजदीप के अनुसार, दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे। यह बात मनमोहन पांडेय को अखर रही थी। होली की सुबह करीब छह बजे बृजदीप व आरती घर पर थे। दोनों परिवार के साथ होली मिलने के लिए जाने की तैयारी कर रहे थे। ब्रजदीप ने बताया कि दरवाजा खटकाने पर उसे लगा कि गाड़ी रास्ते में खड़ी होने के चलते कोई हटाने के लिए कहने आया होगा, लेकिन दरवाजा खोलते ही मनमोहन हमलावर हो उठा। आरती पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता निजी नौकरी करते थे। वहीं, मनमोहन दो भाइयों में छोटा है। उसके पिता रेलवे में लोको पायलट थे।

तैयारी से आया था मनमोहन, हाथ में पहन रखे थे ग्लब्स
ब्रजदीप ने बताया कि मनमोहन मुखौटा लगाकर आया था। दरवाजा खटकाने पर वह खोलने आया। जैसे ही उसने गेट खोला। तभी मोहन अचानक धक्का देते हुए घर में घुस आया। उसने पहले गुलाल फेंका, फिर जेब से तेजाब की बोतल निकालकर हमला कर दिया। मनमोहन पूरी तैयारी के साथ आया था। तेजाब से बचने के लिए उसने हाथ में ग्लब्स पहन रखे थे।

पत्नी ने भी किया था पति पर हमला
ब्रजदीप का चेहरा झुलसने पर शोर सुनकर आरती भी दौड़कर आ गई। उसने मनमोहन के ऊपर किसी भारी वस्तु से हमला कर दिया। तभी ब्रजदीप ने उससे भागने के लिए कहा, लेकिन मनमोहन ने आरती को दौड़कर पकड़ लिया और धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।

पलटकर ब्रजदीपने किया हमला, बुरी तरह घायल हुआ हमलावर पति
तेजाब से झुलसने के बाद आरती के प्रेमी ब्रजदीप ने पलटकर हमला किया। जिससे आरती के पति मनमोहन को भी गंभीर चोट आई। वह भी वहीं पर गिर गया। घटना के बाद आरती के गले से खून बह रहा था। जिसे रोकने के लिए ब्रजदीप काफी देर तक चबूतरे पर बैठा रोता रहा। वहां से गुजर रहे लोगों ने उससे रोने का कारण पूछा तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद ब्रजदीप फोन लेने के लिए घर के अंदर गया और फिर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा।

मनमोहन पत्नी से नशे के लिए रुपया मांगता था
ब्रजदीप ने बताया कि प्रारंभ में वह मनमोहन को पहचान नहीं पाया। मनमोहन ने आरती का गला रेत दिया। उसके बाद उसने उसका मुखौटा खीचा तो तब मनमोहन की पहचान हुई। ब्रजदीप ने बताया कि मनमोहन बेरोजगार था। शुरुआत में आरती ही निजी नौकरी करके घर का खर्च चलाती थी। बेटी के पैदा होने के बाद खर्च बढ़ गया। इसीलिए दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। मनमोहन शराब का आदी है। नशे के लिए आरती से रुपया मांगता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed