सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Multiple choice and short questions came easy in the civics exam

Shahjahanpur News: नागरिक शास्त्र की परीक्षा में बहुविकल्पीय और लघु प्रश्न आए सरल

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 19 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Multiple choice and short questions came easy in the civics exam
शाहजहांपुर में आर्य कन्या इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की नागरिक शास्त्र की परीक्षा हुई। आसान प्रश्न पत्र को देखकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस बीच सचल दलों ने केंद्रों का निरीक्षण किया, लेकिन कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
Trending Videos

पहली पाली में सुबह हाईस्कूल कंप्यूटर में पंजीकृत 799 में 783 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। 16 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इंटरमीडिएट की व्यावसायिक परीक्षा में 10 परीक्षार्थी केंद्र पर नहीं पहुंचे। इसमें 380 पंजीकृत थे और 370 उपस्थित हुए। दूसरी पाली में इंटर नागरिक शास्त्र की परीक्षा प्रारंभ हुई। परीक्षा को लेकर परेशान छात्र-छात्राएं प्रश्न पत्र देखकर खुश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी धर्मानंद कॉलेज के नागरिक शास्त्र विषय के शिक्षक डॉ.प्रेमचंद्र शर्मा ने बताया कि प्रश्नपत्र मध्यम स्तर का था। बहुविकल्पीय और अति लघु प्रश्न काफी सरल थे। पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बेहतर अंक मिलेंगे। इसमें पंजीकृत 4807 के सापेक्ष 4558 उपस्थित हुए और 249 गैरहाजिर रहे। इसी तरह हाईस्कूल में सिलाई की परीक्षा में एक विद्यार्थी गैरहाजिर रहा। दूसरी पाली में डीआईओएस हरिवंश कुमार ने तिलहर क्षेत्र में तीन केंद्रों का भ्रमण किया।
-----------
परीक्षा दे रही छात्रा की तबीयत बिगड़ी
तिलहर। बोर्ड परीक्षा के दौरान एलबीजेपी इंटर कॉलेज में इंटर की एक छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्कूल प्रशासन ने छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्रधानाचार्य बृजपाल सिंह ने बताया कि गांव शेरगढ़ निवासी चांदनी नागरिक शास्त्र की परीक्षा दे रही थी। शाम करीब 4:30 बजे परीक्षा के दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed