सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In a dispute, classmates stabbed a student to death.

Shamli News: आपसी विवाद में सहपाठी दोस्तों ने की छात्र की चाकू से गोदकर हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 02 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
In a dispute, classmates stabbed a student to death.
कांधला सीएचसी में विलाप करता मृतक का  भाई । संवाद - फोटो : शहर के बेलीगंज स्थित एक दुकान में रविवार को लैपटॉप पर बजट देखते युवा।
विज्ञापन
कांधला (शामली)। गांव इस्सोपुर टील में रविवार को दिनदहाड़े कक्षा 12 के छात्र अरशद (18) की आपसी विवाद में घर से बुलाकर उसके सहपाठी दोस्तों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस को मौके पर तमंचा पड़ा मिला, जिसे कब्जे में ले लिया। पुलिस ने एक छात्र को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ चल रही है। पुलिस ने आशंका जताई है कि कॉलेज में किसी लड़की को लेकर हुए विवाद में हत्या की गई।
Trending Videos

गांव इस्सोपुर टील निवासी सलीम का पुत्र अरशद गांव के मुरली मनोहर इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। पिता सलीम ने बताया कि रविवार को अरशद अपनी मां इमराना के साथ कैराना गया था। वहां से खरीदारी करने के बाद लगभग ढाई बजे वह घर लौटा था। इसके बाद करीब तीन बजे अरशद के फोन पर गांव के उसके दोस्त विराट उर्फ चिंटू ने कॉल की और घर से समोसा खाने की बात कहकर अरशद को बुला लिया। कुछ ही देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि अरशद को गांव के बाहर इस्सोपुर-बोहड्डा मार्ग पर चाकुओं से गोदकर व गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया। परिजन आनन फानन में मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे कांधला थाना प्रभारी ने अरशद को पीआरवी 112 से सीएचसी कांधला भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह, एएसपी सुमित शुक्ला और सीओ कैराना हेमंत कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मौके पर मिले तमंचे को कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और रक्त के नमूने लिए। मृतक के पिता सलीम की तरफ से गांव के उसके चार सहपाठी गांव के ही विराट, हिमांशु, कार्तिक व मिलन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने विराट को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि विराट से पूछताछ में सामने आया कि हिमांशु और अरशद के बीच गहरी दोस्ती थी। दो दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर कॉलेज में विवाद हुआ था। यह विवाद किसी लड़की को लेकर होने की आशंका है, जिसके बारे में जांच चल रही है।
समोसा खाने की बात कहकर ले गया था दोस्त
एसपी के मुताबिक समोसा खाने की बात कहकर विराट उसे दुकान पर ले गया। वहां पर अरशद की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पेट व छाती पर चाकू के दो निशान मिले हैं। हत्या में तमंचे का इस्तेमाल नहीं हुआ है। कार्तिक को तमंचा लेकर आना बताया गया है। चारों आरोपी छात्र बताए गए हैं और सभी की उम्र 18 वर्ष है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रोते बिलखते बहन बोली, सड़क पर पड़ा तड़पता रहा भाई, हॉस्पिटल नहीं ले गया कोई
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। मृतक अरशद की बहन महविश ने राते बिलखते हुए कहा कि उसका भाई अरशद मां को कैराना से कपड़े दिलवाकर आया था। उसने कहा कि उसका भाई सड़क पर काफी देर तक तड़पता रहा, उसकी सांसे चल रही थी। उसका भाई एक-एक करके अपनी सांस तोड़ता रहा और लोग देखते रहे किसी ने भी उसको हॉस्पिटल नहीं भेजा। लोग पुलिस बुलाने की बात करते रहे।
महविश ने कहा कि पुलिस जब तक आई और उसके भाई को लेकर अस्पताल गई, तब तक वो हमें हमेशा के लिए छोड़कर जा चुका था। मृतक की दो बहनें शबनम और सोनम की शादी हो चुकी है जबकि जबकि महविश और नाज़िश की अभी शादी नहीं हुई। उसके पिता सलीम मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते है। अरशद से बड़े दो भाई आरिफ ओर समद है।
सपा विधायक थाने पहुंचे
कांधला। कैराना विधायक नाहिद हसन छात्र के पीड़ित परिवार के लोगो के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने एसपी से वार्ता की और दोषी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। विधायक ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
-----

कांधला सीएचसी में विलाप करता मृतक का  भाई । संवाद

कांधला सीएचसी में विलाप करता मृतक का  भाई । संवाद- फोटो : शहर के बेलीगंज स्थित एक दुकान में रविवार को लैपटॉप पर बजट देखते युवा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed