पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Avoid sorrow over the past and anxiety about the future: Bhanvaranand

अतीत के शोक और भविष्य की चिंता से बचें : भंवरानंद

Mon, 29 Jun 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 29 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Avoid sorrow over the past and anxiety about the future: Bhanvaranand
बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में बो​धि वृक्ष का दर्शन-पूजन करने पहुंचे अनुयायी। 
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती रविवार को थाईलैंड से आए अनुयायियों के 20 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु भंवरानंद के नेतृत्व में बोधि वृक्ष का दर्शन-पूजन किया गया। बौद्ध सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु ने कहा कि जो व्यक्ति थोड़े में ही खुश रहता है, सबसे अधिक खुशी उसी के पास होती है। लोगों को अपने पास मौजूद चीजों में खुश रहने की आदत डालनी चाहिए। मन और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आत्म संतुष्टि बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि अतीत पर शोक न करें और न ही भविष्य की चिंता करें, बल्कि बुद्धिमानी व ईमानदारी से वर्तमान में जीना ही स्वस्थ रहने का मार्ग है। क्रोध को प्यार से और बुराई को अच्छाई से जीता जा सकता है। खुशियां बांटने से बढ़ती हैं, ठीक वैसे ही जैसे एक दीपक से हजारों दीपक रोशन होते हैं। सच्चा ज्ञानी वह है जो शांतिपूर्ण, प्रेमपूर्ण और निर्भय हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed