{"_id":"6a41741aa4e5b4d37105f478","slug":"special-cleanliness-drive-conducted-in-katra-shravasti-news-c-104-1-slko1011-121224-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: कटरा में चला विशेष सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: कटरा में चला विशेष सफाई अभियान
Mon, 29 Jun 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
कटरा बाजार में साफ-सफाई करती टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरपुर। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद कटरा बाजार में रविवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। 40 सफाई कर्मियों की टीम ने बाजार की गंदगी और चोक नालियों को साफ किया। सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर हटाए गए और चूने का छिड़काव किया गया। कूड़े से बजबजाती नालियों की भी साफ-सफाई की गई। इससे स्थानीय लोगों को दुर्गंध और बरसात में जलभराव की समस्या से राहत मिली।
बौद्ध तपोस्थली स्थित कटरा बाजार में गंदगी से विदेशी पर्यटकों के सामने किरकिरी हो रही थी। राहगीरों को दुर्गंध से जीना मुहाल था और संक्रामक रोगों का खतरा था। स्थानीय लोगों की इस समस्या को 25 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। एडीओ पंचायत गौरी शंकर ने बताया कि 40 सफाई कर्मियों की टीम यह कार्य कर रही है।