पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Farmer dies after coming into contact with high-tension current on farm fence.

Shravasti News: खेत में लगी बाड़ में उतरा हाईटेंशन लाइन का करंट, किसान की मौत

Mon, 29 Jun 2026 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after coming into contact with high-tension current on farm fence.
​ग्रामीण की मौत के बाद मौके पर बिलखते परिजन। 
गिलौला। ग्राम पंचायत दंदौली निवासी एक ग्रामीण की रविवार शाम करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह भैंस चराने के लिए खेत गया था, जहां खेत में लगी बाड़ की जाली को छू रहे हाईटेंशन लाइन के अर्थिंग तार की चपेट में आ गया। घटना के बाद गांव के लोग भड़क उठे। उन्होंने बिजली विभाग के कर्मियों के आने से पहले शव ले जाने से मना कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत दंदौली निवासी ओम प्रकाश यादव (50) रविवार शाम भैंस चराने खेत गए थे। परिजनों के मुताबिक ओम प्रकाश दंदौली-निपानिया मार्ग के किनारे भैंस चरा रहे थे। इस दौरान उनकी भैंस खेत की बाड़ में लगी लोहे की जाली में फंस गई। जाली में पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन का अर्थिंग तार छू रहा था। ओमप्रकाश बाड़ में फंसी भैंस को छुड़ाने पहुंचे तो करंट की चपेट में आ गए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना का पता चलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वे रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस पर गिलौला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मामले में एसडीओ प्रवेंद्र सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया हाईटेंशन लाइन के अर्थिंग तार की चपेट में आने से मौत होना लग रहा है। हादसे की जांच की जा रही है। फीडर पर तैनात लाइनमैन को हटा दिया गया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed