{"_id":"6a4174a6d1a54b0efd07e548","slug":"tributes-paid-to-bharat-bhushan-and-the-students-who-died-in-the-lucknow-fire-tragedy-shravasti-news-c-104-1-slko1011-121216-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: भरत भूषण व लखनऊ अग्निकांड के मृत छात्रों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: भरत भूषण व लखनऊ अग्निकांड के मृत छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Mon, 29 Jun 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
सिरसिया बाजार में कैडल मार्च निकालते सवर्ण आर्मी के पदाधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। सवर्ण आर्मी ने शनिवार शाम सिरसिया बाजार में बिहार पुलिस एनकाउंटर में मृत भरत भूषण तिवारी और लखनऊ अग्निकांड के छात्रों की याद में कैंडल मार्च निकाला। सवर्ण आर्मी जिलाध्यक्ष रूपेंद्र श्रीवास्तव ने इसकी अध्यक्षता की। मार्च में मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई और लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की मांग भी हुई। रूपेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि भरत भूषण तिवारी ने तमंचा फेंक दिया था। इसके बावजूद उन्हें एनकाउंटर में मार दिया गया, जो निंदनीय है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जताई। साथ ही लखनऊ में हुए अग्निकांड में मृत हुए छात्रों के परिजनों को सहायता राशि व हादसे के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की।
विज्ञापन