सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Cancer vaccine vaccination begins

Shravasti News: कैंसर वैक्सीन का टीकाकरण हुआ शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 25 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cancer vaccine vaccination begins
​भिनगा पीएचसी में किशोरी का टीकाकरण करती स्वास्थ्य कर्मी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा सीएचसी में मंगलवार को कैंसर के टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के दौरान किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा। यह अभियान तीन माह तक सभी सीएचसी व जिला चिकित्सालय में चलेगा।
Trending Videos

स्वास्थ्य विभाग ने किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है। भिनगा सीएचसी में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की किशोरियों का टीकाकरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन 14 से 15 वर्ष के आयु की किशोरियों को लगाया जाएगा। इससे महिलाओं में सर्वाधिक होने वाले सर्वाइकल कैंसर को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह वैक्सीन बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करेगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केके वर्मा ने बताया कि यह अभियान तीन माह तक सभी सीएचसी व जिला चिकित्सालय में चलेगा। साथ ही आशा व एएनएम के माध्यम से लोगों तक टीकाकरण के लिए जागरूकता फैलाई जाएगी। इससे अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़कर निशुल्क टीकाकारण का लाभ ले सकेंगे। इस मौके पर डॉ. अश्वनी लाल मिश्र, वीसीसीएम संजय सिंह, शाइस्ता फातिमा, वार्डेन कैशर जहां आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed