{"_id":"6a31948b2f242f9070082f4b","slug":"protest-demanding-action-against-the-councilor-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159880-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सभासद पर कार्रवाई की मांग के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सभासद पर कार्रवाई की मांग के लिए प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत कपिलवस्तु में जेसीबी ऑपरेटर और एक सभासद के बीच हुए विवाद में मंगलवार को नगर पंचायत कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने संबंधित सभासद के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अधिशासी अधिकारी (ईओ) को ज्ञापन सौंपा। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के जेसीबी ऑपरेटर शत्रुधन प्रसाद और वार्ड संख्या-15 के एक सभासद के बीच रविवार दोपहर मोहनाजोत चौराहे के पास कहासुनी और मारपीट का विवाद हो गया था। इसी घटना के विरोध में मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। जेसीबी ऑपरेटर शत्रुधन प्रसाद ने ईओ को दिए पत्र में आरोप लगाया है कि वह परसा के पास एक पुलिया की मरम्मत का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान सभासद का फोन आया और उन्होंने गिट्टी-मोरंग लोड करने के लिए जेसीबी भेजने को कहा। ऑपरेटर के अनुसार, उन्होंने दो घंटे बाद कार्य करने की बात कही। आरोप है कि बाद में काम के दौरान फोन रिसीव न होने से नाराज सभासद ने उनके साथ मारपीट और धमकी दी। ईओ नवीन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। कर्मचारियों को समझाकर प्रदर्शन समाप्त करा दिया गया है। संवाद