सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Abducted teenage girls found in Aurangabad and Nawada in Bihar

Sonebhadra News: अगवा किशोरियां बिहार के औरंगाबाद और नवादा में मिलीं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Abducted teenage girls found in Aurangabad and Nawada in Bihar
विज्ञापन
सोनभद्र। सोनभद्र से अगवा की गई दो किशोरियों को पुलिस ने बिहार के औरंगाबाद और नवादा जिले से खोज निकाला किया। एक किशोरी का अपहरण 2020 में हुआ था। इस मामले में पुलिस ने 2021 में ही न्यायालय में अंतिम रिपोर्ट भी प्रस्तुत कर दी थी। पुलिस दोनों को सोनभद्र लाने के बाद परिवार को सौंपने में जुटी है। एसपी अभिषेक वर्मा के मुताबिक राॅबर्ट्सगंज पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
Trending Videos

मधुपुर इलाके की एक महिला ने पांच अक्तूबर 2020 को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री चार अक्तूबर की भोर में शौच के लिए बाहर निकली उसके बाद पता नहीं चला। दूसरा मामला राॅबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र का है। छह अगस्त 2025 को एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि पहली अगस्त को उनकी 17 वर्षीय बेटी सुबह नौ बजे ओबरा डिग्री काॅलेज जाने के लिए निकली थी उसके बाद नहीं लौटी। 2020 वाले मामले में पुलिस ने 2021 में अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दिया था। पिछले वर्ष लापता हुई किशोरी की तलाश जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत 19 जनवरी को एसपी अभिषेक वर्मा ने बैठक में गुमशुदा, लापता बालक-बालिकाओं की खोजबीन के निर्देश दिए थे। टीम ने 28 जनवरी को मधुपुर क्षेत्र से लापता किशोरी को दाउदनगर, औरंगाबाद, बिहार से खोज निकाला। राबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र से लापता किशोरी को शनिवार को गोदापुर, जिला नवादा बिहार से खोज निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed