फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Five thousand devotees performed Abhishek at Shivdwar Dham.

Sonebhadra News: शिवद्वार धाम में पांच हजार भक्तों ने किया अभिषेक

Sat, 08 Aug 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Five thousand devotees performed Abhishek at Shivdwar Dham.
​​शिवालयों में जला​भिषेक करने जाते कांवरियां। संवाद
घोरावल। क्षेत्र स्थित गुप्तकाशी शिवद्वार धाम में पवित्र सावन माह के दसवें दिन शनिवार को सुबह से देर शाम तक पांच हजार से अधिक शिव भक्तों ने दर्शन पूजन एवं जलाभिषेक किया। शनिवार भोर में धाम के पुजारी अजय गिरि, शिवराज गिरि, रामसूचित गिरि और उनकी सहयोगी टीम ने मूर्ति और मंदिर परिसर में अन्य मूर्तियों को आकर्षक ढंग से फूल-मालाओं से सजाया था। मंगला आरती के साथ ही दर्शन और पूजन का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। मंदिर में लगातार घंटे-घड़ियाल बजते रहे और हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। शुक्रवार और शनिवार को मध्य प्रदेश के सिंगरौली सहित सोनभद्र और आसपास के हजारों कांवरिए पिकअप, बस और अन्य साधनों से मिर्जापुर के गंगा नदी बरिया घाट के लिए रवाना हो गए। जहां ये सभी कांवरिए गंगा जल कांवड़ में भरकर शिवद्वार के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन की तरफ से दर्शनार्थियों की सुरक्षा और जलाभिषेक के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रधान पुजारी सुरेश गिरि ने बताया कि बिजली निगम के अधिकारियों ने लो वोल्टेज की समस्या का समाधान करते हुए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई है। वहीं, लोक निर्माण विभाग की तरफ से अस्थायी शेल्टर का निर्माण किया जा रहा है। वहीं पवित्र सावन माह के दूसरे सोमवार को भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed