फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Opposition's caste-based claims are hollow; student protests are a foreign conspiracy: Prakash Pal

विपक्ष के जातिगत दावे खोखले, छात्र आंदोलन विदेशी साजिश : प्रकाश पाल

Sat, 08 Aug 2026 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Opposition's caste-based claims are hollow; student protests are a foreign conspiracy: Prakash Pal
ओबरा वीआईपी गेस्ट हाउस में मीडिया से वार्ता करते भाजपा ओबीसीसंवाद मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रक
ओबरा। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के जातिगत और चुनावी समीकरणों के दावे खोखले हैं, जिन्हें जनता आगामी समय में खारिज कर देगी। पाल ने हालिया छात्र आंदोलन को विदेशी ताकतों के साथ मिलकर विपक्ष की साजिश का हिस्सा बताया। पाल ने शनिवार को ओबरा परियोजना के वीआईपी गेस्ट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। पिछड़ा वर्ग भाजपा की नीतियों और राष्ट्रवाद के विचार के साथ मजबूती से खड़ा है। विपक्ष केवल चुनाव के समय जातियों की राजनीतिक शुरू करता है। भाजपा साल भर जनता के विकास और उनके हक के लिए काम करती है। पाल ने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास नीति और नीयत दोनों की कमी है। वे केवल नकारात्मक एजेंडा चलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। पेपर लीक मामले को लेकर हुए आंदोलन पर प्रकाश पाल ने कहा कि यह आंदोलन विदेशी ताकतों के साथ मिलकर विपक्ष की साजिश का हिस्सा था। जोर देकर कहा कि युवा आज भी भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने विपक्ष पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed