सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shahganj won the final match by defeating BSA Samriddhi Sports

Sonebhadra News: शाहगंज ने बीएसए समृद्धि स्पोर्ट्स को हराकर जीता फाइनल मुकाबला

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Shahganj won the final match by defeating BSA Samriddhi Sports
गोविंदपुर में फाइनल मुकाबला जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ शाहगंज की टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन
म्योरपुर। डॉ. रागिनी-प्रेम स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। पीसीएम शाहगंज और बीएसए समृद्धि स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच हुए मैच रोमांचक मुकाबले में शाहगंज की टीम विजेता रही।
Trending Videos

बीएसए समृद्धि स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 16 ओवर में 84 रन बनाकर ढेर हो गई। आदित्य गौतम ने 6 चौकों की मदद से सर्वाधिक 45 रन बनाए। शाहगंज के सुंदरम ने 14 रन देकर 6 विकेट झटके। सुंदरम ने गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 20 गेंदों पर 37 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहगंज की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर 2 गेंद में 4 विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया और प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। बीएसए समृद्धि स्पोर्ट्स की ओर से प्रवेश ने 2 विकेट, जबकि आदित्य गौतम ने 2 विकेट हासिल किए। फाइनल मुकाबले में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सुंदरम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायर की भूमिका आनंद श्रीवास्तव और दयाशंकर ने निभाई, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी शिवम और आदित्य जायसवाल ने संभाली। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल दिए गए। समापन समारोह में मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैटर को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यूपीसीए के सचिव अजीज खान, सोनभद्र क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य चयनकर्ता शिशिर शर्मा, डॉ. अज्जू, जबीं खान, शमीम अंसारी, भूसा सिंह, चांदनी निर्मल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed