फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vindhyachal Division team selected for the archery competition.

Sonebhadra News: तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चुनी गई विंध्याचल मंडल की टीम

Sun, 09 Aug 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Vindhyachal Division team selected for the archery competition.
रॉबर्ट्सगंज तियरा वि​शिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय तीरंदाजी टायल प्रतियोगिता में प्रतिभाग - फोटो : डीएम संतोष कुमार शर्मा व एडीएम वित्त कल्पना जायसवाल जिलाधिकारी कॉलोनी में सफाई करते हुए। स्रोतः प्रशासन
सोनभद्र। प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए विंध्याचल मंडल की टीम का शनिवार को चयन किया गया। तियरा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडलीय चयन ट्रायल में तीनों जिलों के 53 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इंडियन राउंड, रिकर्व और कंपाउंड राउंड के अलग-अलग वर्गों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। रिकर्व बालिका के जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग में 2-2 खिलाड़ियों का चयन किया गया। बालक वर्ग के जूनियर वर्ग में 4, सीनियर वर्ग में 3 का चयन हुआ। इंडियन राउंड के जूनियर बालक वर्ग में चयनित चार खिलाड़ियों में तीन सोनभद्र और एक भदोही के हैं। सीनियर वर्ग में चयनित चारों खिलाड़ी सोनभद्र के हैं। अंडर-14 के इंडियन राउंड में 2, रिकर्व राउंड में 1, कंपाउंड सीनियर में दो बालिका और एक बालक को चुना गया। यह सभी चयनित खिलाड़ी 17 अगस्त से जिले में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल के दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक उदयभान, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। खिलाड़ियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद, तीरंदाजी कोच सुमंगला शर्मा, विश्वास शर्मा, कमलेश यादव, जगदंबा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed