फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   13 died, 11 received compensation

Sultanpur News: 13 की हुई मौत, 11 को मिला मुआवजा

Fri, 31 Jul 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 31 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
13 died, 11 received compensation
दूबेपुर के पास एक घर में बैठा सांप: स्रोत ग्रामीण
सुल्तानपुर। उमस भरी गर्मी और बारिश के कारण सांप बिलों से बाहर निकल रहे हैं। इससे इन्सानों से सामना होने पर वे हमला कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सांप काटने के मरीज लगातार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

एक अप्रैल से अब तक 149 लोगों को एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) वैक्सीन लगाई जा चुकी है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व आपदा प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष 28 लोगों की मौतें हुई थीं। इस वर्ष जनवरी से अब तक सांप के काटने से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। सभी मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया है। इनमें से 11 आश्रितों को चार लाख रुपये का मुआवजा भेजा गया है। शेष दो मामलों में मुआवजे की प्रक्रिया चल रहा है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार, मई-जून में बिलों का तापमान बढ़ने से सांप बाहर आते हैं। जून से अक्तूबर उनका प्रजनन काल होता है, जिससे वे अधिक सक्रिय रहते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सांप काटने के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर एएसवी मिलने से मरीज की जान बच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 एएसवी तक देनी पड़ती है वैक्सीन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी भारत भूषण ने बताया कि जिले में एएसवी की कमी नहीं है। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग के पास 3110 से अधिक एएसवी वायल का स्टॉक है। मेडिकल कॉलेज में भी करीब 700 वायल उपलब्ध हैं। आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी दीपक मिश्र के अनुसार, सांप काटने के गंभीर मामलों में एक ड्रिप से 10 एएसवी तक की खुराक देनी पड़ सकती है।
ये लक्षण दिखें तो तुरंत अस्पताल जाएं
पलकें भारी होना
आवाज में बदलाव या लड़खड़ाहट
खाने-पीने में परेशानी
सांप के काटने पर क्या करें
पीड़ित को घबराने न दें, तेज धड़कन से जहर तेजी से फैल सकता है।
काटे गए हिस्से को स्थिर रखें और हृदय के स्तर से नीचे रखें।
30 मिनट के अंदर बाइक या अन्य साधन से नजदीकी सीएचसी/पीएचसी पहुंचाएं।
साल-दर-साल बढ़ी मौतें
2023-24 : 16 मौतें
2024-25 : 26 मौतें
2025-26 : 28 मौतें
2026-27 : अब तक 13 मौतें
(आंकड़े आपदा विभाग से लिए गए हैं)

बॉक्स
केस एक
29 जून को नंदौली निवासी 13 वर्षीय अमन को सांप ने काट लिया था जिसमें उनकी मौत हो गई। बहन अक्शा ने बताया कि मुआवजे की प्रक्रिया चल रही है, कागजात पूरे कर दिए गए हैं, एक हफ्ते में राशि भेजने के लिए कहा गया है।

......
केस दो
29 जुलाई को लंभुआ के भगौतीपुर निवासी 55 वर्षीय भगनी को सांप ने काट लिया था जिसमें उनकी मौत हो गई। पति राजाराम ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों ने मुआवजे के बारे में बताया है, आवेदन किया गया है, 10 दिन में मुआवजे खाते में भेजने के लिए बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed