{"_id":"696a7af2f95fd4d3d70a7cb1","slug":"bike-rider-killed-in-onerose-collision-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-148309-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: वनरोज से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: वनरोज से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
सुनील यादव। (फाइल फोटो) स्रोत-परिजन
विज्ञापन
कादीपुर। चांदा के साढ़ापुर निवासी सुनील कुमार यादव (28) शुक्रवार देर शाम वनरोज से टकरा गए। गंभीर रूप से घायल सुनील को सीएचसी लाया गया,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुनील कुमार यादव पेशे से निजी वाहन चालक थे। वे शुक्रवार को धोपाप की ओर से बाइक से आ रहे थे, रास्ते में कादीपुर कोतवाली के कटसारी गांव में स्थित पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक सड़क पार कर रहे वनरोज से टकरा गई, जिसमें उनकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुनील ने हेलमेट नहीं पहना था। कादीपुर कोतवाली प्रभारी श्याम सुंदर ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक सुनील के पिता लालता प्रसाद यादव किसान हैं। माता उर्मिला गृहणी है। मृतक के तीन पुत्रियां हैं। बड़ी पुत्री शानवी (5),मानवी (4), जानवी (2) पत्नी साधना गृहणी है। परिजनों को रोकर बुरा हाल है।
परीक्षां देने जा रहे छात्रों की बाइक खंभे से टकराई, घायल
अखंडनगर। परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसमें दोनों घायल हो गए। अंबेडकरनगर जिले के बेवाना थाने के उमरपुर निवासी संजीव गुप्ता व राज मौर्या शुक्रवार को अखंडनगर के एक निजी कॉलेज में स्नातक की परीक्षा देने जा रहे थे। राहुल नगर-मुडिलाडीह रोड पर हरथुआ बभनपुर के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क के किनारे स्थित बिजली के खंभे से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों को गंभीर चोटें आईं।उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया। चौकी प्रभारी राहुलनगर कन्हैया पांडेय ने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त बाइक को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया है, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छात्रों ने हेलमेट नहीं पहना था।-संवाद
Trending Videos