सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Development work to be carried out in Pratappur Kamaicha at Rs 230 million

Sultanpur News: प्रतापपुर कमैचा में 23 करोड़ से कराए जाएंगे विकास कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 16 Jan 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Development work to be carried out in Pratappur Kamaicha at Rs 230 million
विज्ञापन
चांदा। विकास खंड प्रतापपुर कमैचा में विभिन्न योजनाओं से 23 करोड़ रुपये से अधिक कार्य कराए जाएंगे। शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत प्रमुख सुषमा जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बोर्ड ने अपनी सहमति दे दी।
Trending Videos

बैठक में बीडीओ निशा तिवारी ने 23 करोड़ रुपये से कराए जाने वाले विभिन्न कार्यों का प्रस्ताव रखा। चर्चा के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित कर दिया। बैठक में विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यों को जल्द पूरा कराने पर जोर दिया। इसमें कुछ क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधानों का प्रस्ताव मिलने पर उसे कार्य योजना में शामिल कर लिया गया। पूर्व में कराए गए विकास कार्यों पर भी बोर्ड ने अपनी सहमति जताई। प्रधान संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष अमरदेव सिंह ने सदन के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार जायसवाल ने सहयोग के लिए सभी प्रधानों व बीडीसी सदस्यों का आभार जताया। इस मौके पर आरईडी के जेई हिमांशु पांडेय, एडीओ पंचायत दीपक कुमार, विनोद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed