{"_id":"6a6ce610c543a3b658035b91","slug":"female-students-sweated-it-out-before-the-divisional-competition-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-161765-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मंडलीय मुकाबले से पहले छात्राओं ने बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मंडलीय मुकाबले से पहले छात्राओं ने बहाया पसीना
Fri, 31 Jul 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बालिकाओं को प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक। स्रोत- शिक्षा विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। मंडलीय खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की तैयारी के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की चयनित छात्राओं ने शुक्रवार को जीआईसी के सर्कस मैदान में जमकर पसीना बहाया। मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को खेल विशेषज्ञों ने तकनीकी कौशल, फिटनेस का प्रशिक्षण दिया। अभी मंडलीय प्रतियोगिता की तिथि निर्धारित नहीं हुई है।
प्रशिक्षण में तैराकी, ताइक्वांडो, शतरंज, दौड़, वॉलीबॉल, क्रिकेट, गोला फेंक, चक्का फेंक और बैडमिंटन जैसी विभिन्न खेल विधाओं की खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रशिक्षकों ने खेल की बारीकियों के साथ टीम समन्वय, मानसिक मजबूती और दबाव में बेहतर प्रदर्शन के गुर भी बताए। प्रशिक्षक राहुल तिवारी, मुनेंद्र मिश्रा, ओमप्रकाश पाल, मनोज सिंह, हरगोविंद सिंह, श्रद्धा सिंह, रितेश त्रिपाठी, अभिषेक सिंह और परमात्मा ने खिलाड़ियों को अलग-अलग खेलों के अनुसार अभ्यास कराया।
उन्होंने बताया कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। प्रशिक्षकों ने उम्मीद जताई कि यह विशेष प्रशिक्षण मंडलीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को और बेहतर बनाएगा। छात्राओं ने भी जिले के लिए पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का संकल्प दोहराया।