{"_id":"699c9bcc1c4b187661046fe9","slug":"gulal-will-fly-from-bhole-babas-trident-on-holi-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-150860-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: होली पर भोले बाबा के त्रिशूल से उड़ेगा गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: होली पर भोले बाबा के त्रिशूल से उड़ेगा गुलाल
विज्ञापन
शहर में सजी पिचकारी की दुकान।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। होली पर इस बार मोदी हथौड़ा, शंकर जी का त्रिशूल, बैग, अबीर गन जैसी पिचकारियों से बाजार सज गया है। दुकानों पर रेडीमेड खाद्य पदार्थ तो बिक ही रहे हैं, महिलाएं घरों में भी पापड़, चिप्स से लेकर अन्य व्यंजन बनाने में जुटी हैं। इस पर्व की खास मिठाई गुझिया भी दुकानों पर बिकने लगी है। इसके अलावा अलग-अलग किस्म की दालमोठ, चिप्स, मठरी आदि की दुकानें भी सज चुकी हैं। पर्व पर मौसम भी अनुकूल होने से दुकानदार भी इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद लगाए हैं।
शहर की मुरारीदास गली में पिचकारी की दुकानें सजी हैं। यहां पर मोदी हथौड़ा लोग अधिक पसंद कर रहे हैं। बाजार में इस बार नया शंकर जी का त्रिशूल आया है, जिसमें सूखा गुलाल भरा जाता है। इसे दबाते ही गुलाल उड़ने लगेगा। यह 250 से 400 रुपये तक बिक रहा है। इसके अलावा 100 से 200 रुपये तक अबीर गन व 150 रुपये में बैग पिचकारी बिक रही है। पिचकारी व रंग बेचने वाले जमुना ने बताया कि इस बार मौसम में गर्मी आ चुकी है। ऐसे में चटक धूप के बीच होली का रंग खूब खेले जाने की उम्मीद है।
मक्के का चिप्स व साबूदाने का पापड़ पहली पसंद
शहर के चौक, पारकींसगंज, शाहगंज, गल्लामंडी, पंजाबी मार्केट आदि जगहों पर दुकानदार साबूदाना पापड़, आलू पापड़, मक्का का चिप्स, मठरी, दालमोठ आदि सजा दिए हैं। चौक के दुकानदार श्याम मोदनवाल ने बताया कि बनारसी आलू पापड़, चिप्स, मूंग पापड़, चना पापड़, चावल पापड़ 150 से 400 रुपये तक बाजार में बिक रहा है। मक्के का चिप्स व साबूदाने का पापड़ लोग अधिक पसंद कर रहे हैं। नमकपारा 280 और बेसन का सेव 320 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं। पर्व की खास गुझिया बनाने वाले राजन गुप्ता ने बताया कि इसके लिए अभी से तैयारी कर ली गई है। त्योहार के पहले से ही इसकी मांग बढ़ गई है। बाजार में चार से छह सौ रुपये किलो तक गुझिया बिक रही है। इसके अलावा शुगर फ्री गुझिया भी दुकान पर मौजूद हैं। किराना कारोबारी पल्लव खेतान ने बताया कि इस बार होली और रमजान एक साथ पड़ जाने से दुकानदारी ठीक हो रही है।
सजीं रंग-गुलाल की दुकानें
होली पर्व को देखते हुए रंग-गुलाल की दुकानें भी सज गई हैं। दुकानदार पिंटू ने बताया कि खुला व पैकेट वाला रंग बाजार में आ गया है। खुली गुलाल 65 से 100 रुपये किलो तक बाजार में बिक रही है। पैकेट वाले रंगों के अलग-अलग दाम हैं।
Trending Videos