{"_id":"699c99dd20b6d1c36f030146","slug":"legal-lessons-for-girl-students-be-aware-of-your-rights-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-150855-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को कानून की सीख : अपने अधिकार के लिए हों जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को कानून की सीख : अपने अधिकार के लिए हों जागरूक
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में शामिल छात्राएं।
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज /वलीपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को हर्ष महिला पीजी कॉलेज, देहली बाजार में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित हुआ। क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने कहा कि छात्राओं को अपने अधिकारों के लिए जागरूक होना चाहिए। मुसीबत के समय हिम्मत से काम लेना चाहिए। पुलिस सदैव आपकी मदद के लिए तत्पर है। उन्होंने हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही साइबर अपराध से बचाव के तरीकों के बारे में भी छात्राओं को बताया गया। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि स्कूल व बाजार जाते समय रास्ते में कोई अराजकतत्व परेशान करे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
सोशल मीडिया का सावधानी से उपयोग करने की जरूरत है। निजी फोटो सोशल मीडिया पर साझा न करें। गोपनीय जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने से नुकसान हो सकता है। सीओ ने अनजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल को रिसीव नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने के बारे में बताया। थानाध्यक्ष बल्दीराय नारद मुनि सिंह ने छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट, साइबर बुलिंग और ऑनलाइन ठगी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोबाइल का उपयोग केवल पढ़ाई के लिए करना चाहिए। महाविद्यालय के प्रबंधक विकास शुक्ल ने पुलिस अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि छात्राएं कार्यक्रम में बताई गई सीख को जीवन में अपनाएं और परिवार व समाज को भी जागरूक करें। प्राचार्य डॉ. अंजू पांडेय ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में डॉ. सुरेखा तिवारी, राजेंद्र नाथ पांडेय, रीमा मिश्रा, हौसला प्रसाद तिवारी, नीलू मिश्रा, उषा देवी, वर्षा पांडेय, सपना मिश्रा, सीमा मिश्रा, ममता, श्रुति पांडेय, अर्चना तिवारी मौजूद रहे।
छात्राओं के सवालों का सीओ ने दिया जवाब
सवाल: पुलिस का क्या काम है? -शुभी
जवाब: जनता की सुरक्षा व उन्हें कानून के प्रति जागरूक करना।
सवाल: साइबर अपराध से कैसे करें बचाव?-साक्षी
जवाब: अनजान लिंक को नहीं खोलें, यदि कोई संदिग्ध लिंक मिले तो तत्काल पुलिस से शिकायत करें।
सवाल: साइबर ठगी होने पर कहां करें शिकायत? -नेहा पाल
जवाब: हेल्पलाइन 1930 पर तत्काल शिकायत करें, सभी थानों पर साइबर हेल्प डेस्क से भी मदद ली जा सकती है।
सवाल: मुसीबत में अकेले हों तो क्या करें? -अर्चिता
जवाब: घबराएं नहीं, हेल्पलाइन 112 और 1090 पर तुरंत कॉल करें।
Trending Videos