{"_id":"699c9ce8d0d9da1c72031b22","slug":"two-brothers-die-after-their-bike-collides-with-a-parked-truck-on-the-purvanchal-expressway-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-150854-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, दो भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, दो भाइयों की मौत
विज्ञापन
सेमरी टोल प्लाजा पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बाइक।
- फोटो : हादसे के बाद जाम लगाए परिजन।
विज्ञापन
सेमरी बाजार। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर जयसिंहपुर के सारंगपुर के पास रविवार रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक पीछे से भिड़ गई। दुर्घटना में बाइक सवार कानपुर के केशवपुरम आवास विकास निवासी श्रमिक सुमित गौड़ (30) व उनके छोटे भाई शुभम गौड़ (23) की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी।
क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर आरके चतुर्वेदी ने बताया कि परिजनों से बात करने पर पता चला कि सुमित व शुभम कानपुर से बाइक से अपने गांव आजमगढ़ के फूलपुर के बहरामपुर जाने के लिए घर से निकले थे। उनके गांव में कोई कार्यक्रम था। वह दोनों उसी में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच सारंगपुर गांव के पास दुर्घटना हो गई। बाइक सुमित चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद यूपीडा कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल शुभम को बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। यूपीडा कर्मियों के मुताबिक बाइक की स्पीड काफी तेज थी।
सोमवार को दुर्घटना की जानकारी पर पहुंचे मृतकों के रिश्तेदार ने बताया कि सुमित, शुभम मजदूरी करते थे। उनके पिता बौद्ध गौड़ भी मजदूरी करते हैं। उनकी तीन संतानें थीं। दो पुत्रों की मौत हो गई। एक पुत्री घर पर रहती है। दोनों भाइयों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को सेमरी टोल प्लाजा के पास रखवाया गया है। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
डिवाइडर से टकराया ट्रक, लगी आग
बंधुआकला। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात असरोगा टोल प्लाजा के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक में आग लग गई। चालक ट्रक के केबिन में फंस गया। टोल कर्मियों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिसकर्मियों ने केबिन में फंसे चालक बदायूं निवासी मुकेश (25) को सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके बाद ट्रक में लगी आग को बुझाया गया। ट्रक चालक मुकेश का प्राथमिक इलाज मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में करवाया गया। बंधुआकला थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि ट्रक लखनऊ से वाराणसी जा रहा था। ट्रक को मुख्य मार्ग से हटाकर यातायात बहाल किया गया।
Trending Videos

सेमरी टोल प्लाजा पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बाइक। - फोटो : हादसे के बाद जाम लगाए परिजन।