सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   LT grade examination to be held at eight centers today, 3552 candidates will participate

Sultanpur News: आज आठ केंद्रों पर होगी एलटी ग्रेड परीक्षा, 3552 अभ्यर्थी होंगे शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 16 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
LT grade examination to be held at eight centers today, 3552 candidates will participate
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए शनिवार को आठ केंद्रों पर परीक्षा होगी। इसके लिए आयोग की ओर से 3,552 अभ्यर्थी आवंटित किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। दो विषयों में होने वाली इस परीक्षा के लिए सेक्टर, स्टेटिक व जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सभी को नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos

आयोग की गाइडलाइन व अभ्यर्थियों की सहूलियतों को देखते हुए शहर व आसपास के विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। सभी सेंटरों पर सीसीटीवी सक्रिय कर दिया गया है। प्रशासन के निर्देश पर शुक्रवार को 16 सेक्टर व आठ स्टेटिक और तीन जोनल मजिस्ट्रेटों ने अपने सेंटरों का जायजा लिया। सुरक्षा की निगरानी के लिए 40 पुलिस अधिकारी लगाए गए हैं। मजिस्ट्रेटों ने केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दो स्तर की चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। पांच सेंटरों पर 480-480 व तीन सेंटरों पर 384-384 बच्चे परीक्षा के लिए आवंटित किए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 11:00 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा शाम तीन से पांच बजे तक आठों केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed