सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Players won 10 medals in the state level competition

Sultanpur News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 11 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Players won 10 medals in the state level competition
विजेता ​खिलाड़ियों के साथ ​शिक्षक। स्रोत- ​शिक्षा विभाग - फोटो : सड़क हादसे में घायल मुन्ना।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अयोध्या में 9 से 11 मार्च तक आयोजित हुई राज्य स्तरीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। अयोध्या मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए 10 पदक दिलाए।
Trending Videos

तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में टेबल टेनिस बालक-बालिका दोनों वर्ग में स्वर्ण पदक मिला। बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय नारायनपुर भदैंया की लबी पाल, रिचा यादव, कृतिका शर्मा व बालक वर्ग में मंजीत, ऋषभ ने बेहतर प्रदर्शन किया। टेबल टेनिस में ही उच्च प्राथमिक विद्यालय नकराही दूबेपुर से बालिका वर्ग में अंशिका, नैंसी, बालक में नैतिक अनुराग और प्रीतम ने सुल्तानपुर की पांच सदस्यीय टीम ने आठ वर्ष बाद दोबारा स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडबॉल बालिका में कंपोजिट विद्यालय देवगढ़ नगर क्षेत्र से अर्पिता, अंजलि, रोली, आकांक्षा, नैंसी, रिया व उच्च प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर भदैंया से तनु यादव, पलक भारती, रिचा यादव की संयुक्त टीम ने रजत पदक हासिल किया। हैंडबॉल चयनकर्ता अनुपम शुक्ला ने बच्चों को बधाई दी। बास्केटबाॅल बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय करसा जयसिंहपुर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। टीम में इंद्र प्रताप, सचिन, रौनक, उज्ज्वल, आदित्य राज, यश, उमंग, इमरान ने बेहतरीन खेल कौशल दिखाया।
जिम्नास्टिक बालिका में प्राथमिक विद्यालय वैदहा की बालिकाओं ने कांस्य पदक हासिल किया। आरिफा बानो और साक्षी ने बढ़िया प्रदर्शन किया। कुश्ती बालिका में उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर चेती धनपतगंज से आरती ने 30 से 33 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।
कंपोजिट विद्यालय बारियौना धनपतगंज की प्रतिभा ने 54 से 58 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। मास पीटी व्यायाम एवं विशेष प्रदर्शन में उच्च प्राथमिक विद्यालय टेहसा ब्लॉक कूरेभार ने रजत पदक प्राप्त किया। पीटी में जिले ने कई वर्षों बाद पदक लाकर इतिहास रचा। जिले की इस उपलब्धि पर बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बधाई दी है।
प्रतियोगिता के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी श्याम बिहारी, अरविंद यादव, राम तीरथ वर्मा, जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी, जिला व्यायाम शिक्षिका श्रद्धा सिंह, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक शिव प्रताप सिंह, मुनेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed