{"_id":"69b1b325940667c479011b2a","slug":"two-brothers-have-a-reward-of-rs-50000-each-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-151861-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दो सगे भाइयों पर 50-50 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दो सगे भाइयों पर 50-50 हजार का इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर। संतराम अग्रहरि हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे दो सगे भाइयों अर्जुन सिंह पटेल और प्रदीप पटेल पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। यह निर्णय सीजेएम न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद डीआईजी अयोध्या रेंज सोमेन बर्मा ने लिया है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने गत तीन मार्च को दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
आठ अक्तूबर 2024 को दोस्तपुर थाना क्षेत्र के गोशैसिंहपुर बाजार में व्यापारी संतराम अग्रहरि की हत्या कर दी गई थी। वारदात में अर्जुन सिंह पटेल को मुख्य साजिशकर्ता और भाई प्रदीप पटेल को सह-आरोपी हैं। दोनों मोतिगरपुर क्षेत्र के खेमपुर गांव के निवासी हैं। घटना के बाद से दोनों फरार हैं। लगातार दबिश और सीजेएम कोर्ट से गैर-जमानती वारंट व धारा 82/83 की कार्रवाई के बावजूद आरोपियों ने न आत्मसमर्पण किया है और न ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकी है। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर आरके चतुर्वेदी ने इनाम घोषित किए जाने की पुष्टि की है। (संवाद)
Trending Videos