सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Warehouses are locked, queues form for cooking gas cylinders

Sultanpur News: गोदामों पर लगे ताले, रसोई गैस सिलिंडर के लिए लगी कतार

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 12 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Warehouses are locked, queues form for cooking gas cylinders
अखंडनगर में ​स्थित गैस एजेंसी के गोदाम पर लगी कतार। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बुधवार को सर्वर फेल होने से रसोई गैस सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग ठप रही। कुछ गोदामों पर ताले लगे हो से बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं को एजेंसियों से निराश होकर लौटना पड़ा। पहले से बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा।
Trending Videos

जिले में विभिन्न पेट्रोलियम कंपनियों की कुल 42 गैस एजेंसियां संचालित हैं। चार लाख से अधिक एलपीजी कनेक्शन धारकों और करीब 2.30 लाख उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जाती है। कादीपुर, कुड़वार, दोस्तपुर और अखंडनगर की गैस एजेंसियों व गोदामों पर बुधवार को पहले से बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पूर्ति विभाग का दावा है कि एजेंसियों पर सिलिंडर की पर्याप्त उपलब्धता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 10 से सुबह छह बजे तक कराएं बुकिंग

एजेंसी संचालकों ने बताया कि यदि दिन में बुकिंग कराने में सर्वर की समस्या हो तो उपभोक्ता 94936-0222 नंबर पर रात 10 बजे से सुबह छह बजे के बीच आसानी से सिलिंडर बुक करा सकते हैं।

ताला बंद होने से निराश लौटे उपभोक्ता

विंदेश्वरीगंज। बल्दीराय स्थित गैस एजेंसी के गोविंदपुर रामनगर स्थित गोदाम पर बुधवार को ताला बंद मिला। गोदाम पहुंचे सोरांव निवासी राजू यादव ने बताया कि वे दो दिनों से सिलिंडर लेने के लिए गोदाम पर आ रहे हैं। आज भी यहां ताला लगा है। गोविंदपुर निवासी परमानंद तिवारी ने बताया कि मंगलवार को बुकिंग कराया। बुधवार को गोदाम बंद मिला। ऐंजर निवासी उमेश ने बताया कि गोदाम पर सिलिंडर नहीं मिला। पूर्ति निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि एक-दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी। (संवाद)



उपभोक्ता दर्ज करा सकते हैं शिकायत

कुछ स्थानों पर गैस सिलिंडर नहीं पहुंचने की सूचना मिली है। एजेंसियों पर पर्याप्त सिलिंडर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। सिलिंडर मिलने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उपभोक्ता 9120098526 नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं। तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

-जीवेश कुमार मौर्य, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed