{"_id":"69b1b592dec0655a22043d8d","slug":"three-hours-of-jam-in-kurebhar-market-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-151854-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कूरेभार बाजार में तीन घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कूरेभार बाजार में तीन घंटे लगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर लगी वाहनों की कतार
विज्ञापन
कूरेभार। अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर स्थित कूरेभार बाजार में बुधवार दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक भीषण जाम लगा। यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। जाम की स्थिति मुख्य चौराहे से सुल्तानपुर की ओर लगभग एक किमी दूर ब्लॉक गेट तक देखी गई।
वहीं, अयोध्या रोड पर मठिया गांव तक, सेमरी रोड पर नहर पुल तक और हलियापुर रोड पर रेलवे क्रॉसिंग तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। पुलिसकर्मी यातायात को सुचारु बनाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वाहनों की अधिक संख्या के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर दिखी।
प्रयागराज से अयोध्या जा रहे श्रद्धालु भूपेश ने बताया कि उन्हें इस जाम से निकलने में लगभग एक घंटे का समय लगा। अयोध्या दर्शन कर वाराणसी की ओर जा रही श्रद्धालुओं की बस के चालक गंगेश त्रिपाठी ने कहा कि वे करीब 45 मिनट जाम में फंसे रहे। बाजार निवासी कर्मवीर तिवारी ने बताया कि सुबह से ही रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन दोपहर में यह समस्या काफी गंभीर हो गई। जाम से श्रद्धालु बाजार में न तो उतर पा रहे थे और न ही जलपान कर पा रहे थे, जिससे स्थानीय व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा।
थानाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी ने बताया कि सहालग और अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के कारण वाहनों की संख्या में वृद्धि हुई है। जाम से राहत दिलाने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
Trending Videos