{"_id":"696a77eaf451545d5c0d391c","slug":"rahuls-brilliant-batting-wins-chaturbhujpur-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-148305-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: राहुल की शानदार बल्लेबाजी से जीता चतुर्भुजपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: राहुल की शानदार बल्लेबाजी से जीता चतुर्भुजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों के साथ अतिथि। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
करौंदीकला। विकास खंड के कटघर पूरे चौहान में आयोजित जिला स्तरीय सोनवा बाबा लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को पहला पहला मैच बांगरखुर्द और देवराजपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर देवराजपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 77 रन बनाया। इसके जवाब में उतरी बांगर खुर्द की टीम 64 रन ही बना सकी।
दूसरा मुकाबला राजाबाजार और असल्दीपुर टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में राजाबाजार की टीम ने असल्दीपुर को हरा दिया। क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरा मैच चतुर्भुजपुर और मीरपुर टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में टॉस जीतकर चतुर्भुजपुर की टीम ने बैटिंग करते हुए 100 रन बनाए। चतुर्भुजपुर की तरफ से राहुल ने बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीरपुर की टीम 48 रन ही बना सकी। इस मौके पर सुरेंद्र मिश्रा, परविंदर पाल, नरेंद्र वर्मा, धीरेंद्र यादव, कप्तान यादव, अरुण विश्वकर्मा, अजय उपाध्याय सहित हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन
प्रतापगंज। कंधईपुर की ओर से चल रही तीन दिवसीय छत्रपति शाहूजी जी महाराज कबड्डी प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार की देर शाम समापन हो गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विजेता टीम सुल्तानपुर स्टेडियम व उपविजेता टीम प्रतापगढ़ रही। प्रतियोगिता में कुल 22 टीमों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक अर्जुन यादव ,पंकज कनौजिया रहे। विजेता व उपविजेता टीमों को आयोजक दिग्विजय वर्मा ने कैशमनी,ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अपना दल एस प्रदेश सचिव ओपी वर्मा, विनोद त्यागी, पवन सिंह, अंकित सरोज, मुकेश यादव, महेंद्र सरोज आदि मौजूद रहे।-संवाद
Trending Videos