सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Student riding a bike dies after colliding with a pickup

Sultanpur News: पिकअप से टकराकर बाइक सवार छात्र की मौत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Student riding a bike dies after colliding with a pickup
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज। बल्दीराय के डीह गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन पर शनिवार सुबह पिकअप से टकराकर बाइक सवार भखरी निवासी छात्र युवराज सिंह (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें बल्दीराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, वहां पर उनकी मौत हो गई।
Trending Videos

भखरी निवासी वंशराज सिंह ने बताया कि उनका इकलौता पुत्र युवराज कुमारगंज अयोध्या के एक निजी कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। शनिवार सुबह करीब नौ बजे बाइक से कॉलेज के लिए निकला। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बगल सर्विस लेन पर डीह के पास अनियंत्रित पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। बल्दीराय पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत लिया और पिकअप को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक युवराज ने हेलमेट पहना था। युवराज की मां नीलम आशा बहू हैं। घर पर उनकी बड़ी बहन शिवानी सिंह (23) व राज लक्ष्मी (21) भी रहती हैं। युवराज की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है। बल्दीराय थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

कार की चपेट में आने से साइकिल सवार दूध व्यवसायी जख्मी
भदैंया। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर भुलकी चौराहे के पास शनिवार दोपहर मिश्रौली निवासी साइकिल सवार दूध व्यवसायी रवि शुक्ल (28) को एक तेज रफ्तार कार ने बगल से टक्कर मार दी। दुर्घटना में रवि शुक्ल का दाहिना पैर जख्मी हो गया। इस दौरान कार चालक वाहन लेकर भाग निकला। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रवि को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया गया। वहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed