फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: खराब खड़े डंपर में पीछे से भिड़ा दूसरा डंपर, चार घंटे हाईवे जाम

Sat, 08 Aug 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-1- हाईवे पर खडे़ खराब डंपर को हटाती हाइड्रा। संवाद
सोनिक (उन्नाव)। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दही स्थित पावरहाउस कट के पास सड़क घेरकर खड़े गिट्टी लदे डंपर में शुक्रवार की सुबह पांच बजे गिट्टी लदा दूसरा डंपर पीछे से भिड़ गया। केबिन क्षतिग्रस्त होने से चालक फंस गया। पुलिस ने उसे निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त वाहन सड़क पर होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस को जाम खुलवाने में चार घंटे लग गए।
विज्ञापन

कानपुर नगर के घाटमपुर निवासी अजीत कुमार (32) का डंपर खराब होने के कारण हाईवे पर खड़ा था। शुक्रवार की सुबह पांच बजे घाटमपुर निवासी गौरव मिश्रा (42) क्लीनर रामबाबू (20) के साथ गिट्टी लादकर लखनऊ जा रहे थे। बायें तरफ से ओवरटेक करते समय गौरव मिश्रा का डंपर खड़े डंपर से टकरा गया। इससे गौरव मिश्रा के डंपर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और वह उसमें फंस गए। पुलिस ने उन्हें निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद खराब डंपर के पीछे के दोनों टायर अचानक फट गए जिससे तेज धमाका हुआ और लोग सहम गए। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि वाहनों को किनारे करवा दिया गया है। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद सुबह नौ बजे यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बशीरतगंज के पास खराब हुआ एक और डंपर
सोनिक। पावरहाउस के निकट हादसे के बाद जैसे ही यातायात सामान्य हुआ कानपुर-लखनऊ हाईवे के दही थाना क्षेत्र के बशीरतगंज के पास एक और डंपर बीच सड़क पर खराब हो गया। पुलिस ने उसे हटवाने के लिए सोनिक मोड़ पर यातायात रोक दिया। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हाइड्रा आने के बाद करीब आधे घंटे बाद डंपर किनारे हो पाया। तब यातायात सामान्य हुआ।

फोटो-1- हाईवे पर खडे़ खराब डंपर को हटाती हाइड्रा। संवाद

फोटो-1- हाईवे पर खडे़ खराब डंपर को हटाती हाइड्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed